Wednesday, October 21st, 2026

टोक्यो में भूकंप के जोरदार झटके, तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी

टोक्यो
जापान की राजधानी टोक्यो में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता यूएसजीएस के अनुसार 7.2 मापी गई है। टोक्यो में शाम 6 बजकर 10 मिनट से ठीक पहले भूकंप आया। यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप का केंद्र जापान के इशिनोमाकी के 34 किलोमीटर पूर्व में और 60 किलोमीटर गहराई में था।

भूकंप के बाद जापान के तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी जिसे बाद में हटा दिया गया। वहीं, पूर्वी जापान रेलवे कंपनी के मुताबिक तोकूहू शिकानसेन क्षेत्र में बुलेट ट्रेन की लाइन कुछ देर के लिए रोक दी गई है।

 

#टोक्यो#भूकंप

Source : Agency

पाठको की राय